Home » धनबाद – विधि व्यवस्था कोई भी ना भंग करे अन्यथा क़ानून अपना काम करेगी,- बोर्रागढ़ ओ.पी. प्रभारी ( मनीष कुमार )
सेलिब्रिटी

धनबाद – विधि व्यवस्था कोई भी ना भंग करे अन्यथा क़ानून अपना काम करेगी,- बोर्रागढ़ ओ.पी. प्रभारी ( मनीष कुमार )

आज बोर्रागढ़ ओ पी थाना के परिसर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बोर्रागढ़ के ओ पी प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा की गई वहीँ उन्होंने इस मौके पर कहा कि आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित होने जा रही हैँ जिसको लेकर आज हमसब शांति समिति की बैठक को आयोजित किये हैँ और बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के सभी लोगों से हमारी आदर पुर्वक निवेदन हैँ कि वे सब एकसाथ इस पावन दिन को मिलजुल कर मनाये किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं हैँ और किसी भी तरह का टिका टिपण्णी व हुड़दंग कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी और जो कोई भी विधि व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा पुलिस उसे कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी एकता व भाईचारे के साथ प्रभु श्री राम की सभी लोग पूजा व आराधना करें और क़ानून का पालन करें और कुछ भी घटना कहीं होती हैँ तो तुरंत पुलिस को सूचित करें हमारी पूरी पुलिस टीम चौबीसों घंटे आम जनता के साथ खड़ी थी हैँ और रहेगी इस मौके पर बोर्रागढ़ के कई पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के कई सदस्य मौजूद थे,

अरुण कुमार = ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment