धनबाद सिविल कोर्ट के आदेश पाल मुकेश कुमार मिश्रा ने लगाई फाँसी पुलिस मामले की जाँच में जुटी,
धनबाद के भिस्तीपाड़ा काली मंदिर के पास किराए के रह रहे 34 वर्षीय सिविल कोर्ट के आदेश पाल ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग पांच साल से मृतक भाड़े के मकान में रह रहा था.वहीँ इस बात की जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ जुटी और काफी संख्या में लोगो एकत्रित हो गए गया और . वही सूचना सदर थाने को दी गई, जिसके बाद सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.वहीँ मुकेश कुमार मिश्रा सिविल कोर्ट धनबाद में आदेश पाल के रूप में कार्रत थे वहीँ मृतक के पॉकेट से पर्स मिला जिसमे कुछ कागजात और पैसे थे. जबकि वोटर आईडी कार्ड में पिता का नाम प्रेमचंद्र मिश्र, पता जिला मधुबनी, गांव मंझौली, अंचल अंधराठाड़ी का अंकित वही थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने बताया की दो दिनों से वह ऑफिस नही जा रहे थे. मकान मालिक के सूचना पर पहुंचे और जब देखे तो पंखे से लटका हुआ था. जांच किया जा रहा है, तथा इनके परिजनों को भी सूचित किया गया इधर सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट के और भी कई कर्मी मौके पर पहुंचे वहीँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया हैँ और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैँ
संवाददाता, चेतनारायण कुमार की रिपोर्ट












Add Comment