Home » धनबाद — पूर्व पार्षद स्व. संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि मनाई गई
Uncategorized

धनबाद — पूर्व पार्षद स्व. संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व पार्षद संजय कुमार की मनाई गई छठी पुण्यतिथि*

02/07/2026 रिपोर्ट : पंकज कुमार शर्मा केंदुआ : पूर्व पार्षद स्व संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सदा समरोह आयोजित कर गोंडूडीह इक्को रेस्टोरेशन पार्क स्थित पहाड़ी काली मंदिर परिसर में मनाई गई .कुसुंडा जीएम एनबी त्रिवेदी,एजीएम एके शर्मा,हिलटॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग कंपनी के डायरेक्टर कौशल पांडेय,आउटसोर्सिंग जीएम अंजय कुमार सिंह, पीओ दिलीप कुमार,अनिल कुमार सिंह,मैनेजर एबी सिंह, वार्ड14 के पार्षद निसार आलम, रेंगुनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रम्हदेव यादव, एलबी यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व पार्षद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.सर्व प्रथम पूर्व पार्षद स्व संजय कुमार के छोटे भाई संजीत कुमार उर्फ टुनटुन,शिवकुमार यादव, भुटाली यादव,पुत्र पप्पू कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.जीएम श्री त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व पार्षद स्व संजय कुमार से उस समय मुलाकात हुई जब मैं गोंडूडीह में मैनेजर हुआ करता था.उनका असमय जाना खलता है.लोगो के बीच मजबूत पकड़ थी,ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कभी भी प्रबंधन से खींचतान या टकराव की स्थिति नहीं बनी.क्षेत्र के लोगो का दर्द समझते थे.हिल टॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग के डायरेक्टर कौशल पांडेय ने कहा कि पूर्व पार्षद स्व संजय का नाम लोगो से अक्सर सुनता था,जब गोंडूडीह में कंपनी को कोयला उत्खनन का कार्य मिला तो नजदीक से समझने जानने का मौका मिला.वे मिलनसार स्वभाव और लोगो के हितैषी समाजसेवी थे.वार्ड14 के पार्षद निसार आलम ने कहा कि पूर्व पार्षद स्व संजय कुमार झारखंड राज्य अलग होने के बाद पहली बार निगम के चुनाव में पार्षद बने थे.लोगो की सेवा करने का उनके अंदर जुनून था. मटकुरिया गोली कांड में लोगो के लिए पूर्व पार्षद संजय कुमार पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक और पूर्व डिप्टी मेयर स्व. नीरज सिंह के साथ वे जेल भी गए थे.यहां के काली मंदिर का निर्माण उनका सपना था.जो परिवार के लोगो ने समाज के सहयोग से पूरा किया.रेंगुनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रहमदेव यादव ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है.मजदूरों ,शोषितों, गरीबों की आवाज बुलंद करते थे.पूर्व पार्षद संजय कुमार के छोटे भाई ने कहा कि बड़े भाई पूर्व पार्षद स्व संजय कुमार के मां काली के मंदिर निर्माण का सपना पूरा करने का मौका मिला.जनता की सेवा करना उनका सपना था.आज उनके स्मृति में पहाड़ी काली मंदिर में बना सामुदायिक भवन कोयलांचल वासियों को समर्पित किया गया.पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देनेवाले गणमान्य लोगों में इंजीनियर मुकेश कुमार सिंह,राजकुमार रजवार,सुशील कुमार सिंह,शत्रुंजय कुमार, भुटाली यादव,विजय यादव,राजू यादव,जीतू पासवान,संतोष पासवान,बीरेंद्र यादव,मोहन राम,छोटू राम,पप्पू कुमार,भोलू यादव,बासुदेव यादव,महेश रजक,इसराइल अंसारी, बीरेंद्र यादव,रामाशीष यादव,गोपाल यादव,रंजीत यादव, उमाशंकर यादव, पवन दास सहित अन्य शामिल थे.इससे पूर्व सभी लोगो ने पहाड़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया.केंदुआ से संवाददाता पंकज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment