धनबाद — तेलमच्चो पुल से बालू लदा ट्रैक्टर जब्ती तथा ट्रेक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी बालू तस्करी का खेल बड़े पैमाने पर जारी है,
महुदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलमच्चो मोड़ के पास अवैध बालू चोरी कर परिवहन के मामले में गुरुवार को महुदा थाना में ट्रेक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जबकि जिला खनन पदाधिकारी और महुदा थाना प्रभारी की अगुवाई में तेल्मच्चो के पास अवैध रूप से बालू तस्करी करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर संख्या जे.एच 10 बी.जे- 2219 को पुलिस ने घर-दबोचा था, जिसके बाद ट्रेक्टर को महुदा पुलिस के सहयोग से थाना ले जाया गया। उक्त मामले में खनन पदाधिकारी राहुल कुमार का कहना था कि गुरुवार को तेलमचो स्थित दामोदर नदी से अवैध बालू का उठाव तथा परिवहन करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी के दौरान बालू लदे ट्रेक्टर को पकड़ा गया था कागजात मांगने पर चालक वहाँ से फरार हो गया। पकड़े गये ट्रेक्टर को सिपाही बुलाकर थाना ले जाया गया और आगे की कार्यवाही में लगे हुए है।
किन्तु तस्करी पर अंकुश लगा पाना संभव नहीं दिख रहा है, क्योंकि जैसे ही पुलिस वहां से चली गई बालू तस्कर फिर से सक्रिय हो गए। अब देखने वाली बात यह होगी की महुदा और भाटडीह में नए थाना प्रभारी इस पर रोक लगा पाने में सफल होगे
महुदा थाना क्षेत्र व भाटडीह ओपी अंतर्गत खुलेआम दामोदर नदी घाटों से अवैध तरीके से बालू की तस्करी बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं। महुदा थाना व भाटडीह ओपी क्षेत्र के कुंजी, भाटडीह, तेलमचो के दामोदर नदी घाट से प्रत्येक दिन करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेक्टरों को तेलमचो पुलिस चेकपोस्ट, पुराने धनबाद बोकारो मुख्यमार्ग के तेलमोचो ग्रामीण सड़क, हीरक रोड, कुलटांड, लालबंग्ला होते नये फोरलेन सड़क पर दिनभर बालू लदे ट्रेक्टरों को सरपट दौड़ते देखा जा सकता हैं। नदी से बालू को लोड कर आसपास के जंगलों में डंप किया जाता हैं, जिसको बाद में ऊंचे दामों में ट्रेक्टरो में लोड कर बाहर बेचा जाता हैं।
तस्करी से जुड़े लोग अवैध बालू की तस्करी करने के लिए लोहपट्ट खेलायचंडी मंदिर के पीछे पड़ने वाले वन विभाग की पहाड़ी पर स्थित दर्जनों बेशकीमती पेड़ों तथा पहाड़ी को काटकर आने जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बना लिया है, इस रास्ते तस्कर जमकर बालू की तस्करी करते हैं। वन विभाग के इस जमीन का बालू तस्करों द्वारा लगातार अतिक्रमण भी किया जा रहा हैं, जिससे पर्यावरण के साथ साथ दामोदर नदी की अस्तित्व पूरी तरह से खतरे में पड़ गया हैं। पूर्व में लोहापट्टी के ग्रामीणों ने वन- विभाग सहित अंचलाधिकारी से इस पर शिकायत कर चूका हैं, किन्तु कुछ दिन की करवाई के पश्चात् दबंगो , राजनेता , प्रशासन तथा स्थानीय दलालों के सह पर तस्करी को दुबारा शुरू कर दिया जाता हैं। प्रशासन कभी कभी एक दो ट्रेक्टर बालू पकड़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज जरूर करवाती है पर आज तक बालू के स्टॉक पांइट व इसके पीछे के लोगों पर करवाई कभी नहीं करती है, जबकि बालू तस्करी मामले में कई लोगों पर महुदा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी वे बड़े आराम से आपको क्षेत्र में घूमते दिख जायेंगे अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पुलिस व प्रशासन आगे इन बालू तस्करों के विरुद्ध किया कदम उठाती है,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment