Home » बी सी सी एल के कोलयरी क्षेत्रों में हो रही कोयला चोरी एवं हिंसक झड़प की रोकथाम के लिए धनबाद पुलिस और सी आई एस एफ की टीम एकसाथ करेगी संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized

बी सी सी एल के कोलयरी क्षेत्रों में हो रही कोयला चोरी एवं हिंसक झड़प की रोकथाम के लिए धनबाद पुलिस और सी आई एस एफ की टीम एकसाथ करेगी संयुक्त कार्रवाई

धनबाद – बी सी सी एल में कोयले को लेकर नहीं चलेगी वर्चस्व की लड़ाई, धनबाद बल और धनबाद सी आई एस एफ की टीम के द्वारा की जायेगी संयुक्त कार्रवाई,

धनबाद = बी सी सी एल के कोलियरी क्षेत्रों में जहाँ कोयले के वर्चस्व को लेकर आए दिन हो रहे हिंसक झड़प को लेकर अब धनबाद पुलिस व सी आई एस एफ की टीम एकजुट हो कर कार्रवाई करेगी जिसको लेकर धनबाद की पुलिस टीम और सी आई एस एफ की टीम ने एकसाथ इन लोगों पर सख़्ती बरतने हेतु कमर कस ली है इसको लेकर धनबाद समाहरणालय में वरीय अधीक्षक एच पी जनार्दनन की अध्यक्षता में बी सी सी एल अधिकारी एवं सी आई एस एफ के डीआईजी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जहां की सी आई एस एफ के डी आई जी विनय काजला,बी सी सी एल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, बीसीसीएल के सभी ऐरिया के जीएम,एवं सभी आउटसोर्सिंग कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।वहीँ एस एस पी एचपी जनार्दनन ने पत्रकारों को बतलाया कि कोयलाँचल की धनबाद एक कोयला राजधानी है और कोयले के कारण बी सी सी एल आउटसोर्सिंग कम्पनीयां,सी आई एस एफ और पुलिस की टीम को किसी ना किसी समस्या से प्रतिदिन दो चार होना पड़ रहा है इसी के मद्देनज़र आज सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक आयोजित की गई है जिसमें की बैठक का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था को कायम रखना,जिससे की धनबाद में भयमुक्त वातावरण का माहौल बन सके ताकि बी सी सी एल और आउटसोर्सिंग कम्पनियां भयमुक्त होकर अपना काम बिना किसी परेशानी के कर सकें इसी को लेकर सभी के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जा रही है वहीँ इस बैठक में कोलियरीयों की सुरक्षा से जुडे तमाम मुद्दे पर चर्चा की गई। कोयला चोरी ,रंगदारी समेत तमाम मामले में जिला पुलिस द्वारा सख़्ती से कार्रवाई करने और कोयला चोरी पर रोक लगाने में सहयोग के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन और उनकी पुलिस टीम के प्रति विशेष धन्यवाद आभार जताया गया।
वहीँ एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र में समस्या की समाधान को लेकर सभी एसडीपीओ अपने अपने क्षेत्र में लगातार बैठक करते रहेंगे वही विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्ती से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाऐगी पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक मे एसएसपी एच पी जनार्दनन के अलावा बीसीसीएल के तकनिकी निदेशक संजय कुमार सिंह, सी आई एस एफ के डी आई जी विनय काजला,सीटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार,ट्राफिक डीएसपी अरविंद सिंह के अलावे निरसा, सिंदरी, बाघमारा एसडीपीओ, टुंडी डीएसपी अन्य पुलिस कर्मी के अलावे प्रशासनिक विभाग के कई आलाधिकारी मौजूद थे

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment