Home » धनबाद महासभा जिला यादव संघ की बैठक का हुआ आयोजन
Uncategorized

धनबाद महासभा जिला यादव संघ की बैठक का हुआ आयोजन

झरिया । धनबाद जिला यादव महासभा जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन ललिता भवन धैया में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास ,महासचिव नीतू सिंह यादव, आईटी सेल प्रभारी राम नारायण आदि थे। वक्ताओं ने कहा कि आज हमारा समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो गया है । विकास से कोसों दूर है, इस पर सरकार को विचार करनी चाहिए कि हमारा समाज आगे कैसे बढ़े। जिला यादव का कमिटी का विस्तार किया गया । जिसमें अध्यक्ष आरएन सिंह यादव, महासचिव बैजनाथ यादव ,कोषाध्यक्ष बालेश्वर यादव , युवा अध्यक्ष टुन्ना यादव ,महिला जिला अध्यक्ष विनीता यादव, जिला महासचिव पूनम यादव को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष द्वारा बनाया जाएगा। चयनित पदाधिकारियो को फूल मालाओं से स्वागत किया गया है। इस मौके पर योजेन्द्र यादव, श्रवण राय, मनोज यादव ,मनन यादव, महेंद्र यादव,घमण्डी यादव , मनोज गोप,लगन देव यादव,रामवर्त यादव ,रामाधार यादव,लालमुनी यादव बिक्रम यादव , बासुदेव गोप, रामाशीष यादव, श्रीमती शांति देवी ,
अरुण कु: यादव ,शिव कुमार यादव, भूषण यादव ,राज कुमार यादव (वाघमारा) लाल बाबू यादव ,बंसत यादव टुन्ना यादव, संचितानंद यादव , नंदु यादव,सुरेश यादव,राजेश यादव आदि थे ।

संवाददाता – शमीम हुसैन

संपादक – ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment