Home » बाल वैज्ञानिक रूबी मुखर्जी इसरो से प्रशिक्षण प्राप्त कर धनबाद लौटी
Uncategorized

बाल वैज्ञानिक रूबी मुखर्जी इसरो से प्रशिक्षण प्राप्त कर धनबाद लौटी

धनबाद – इसरो से 13 दिनों का प्रशिक्षण लेकर लौटी धनबाद के कतरास की बेटी रूबी मुखर्जी लोगों ने दी बधाई,

कतरास निवासी सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की नौवीं की छात्रा रूबी मुखर्जी ने इसरो के एनआरएससी सेंटर हैदराबाद में झारखंड की ओर 13 दिनों के प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कतरास वापस लौट आई
उनकी वापसी पर सरस्वती विद्या मंदिर में स्वागत किया गया. रूबी के इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ साथ पुरे कोयलाँचल के लोग गौरवान्वित और उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित हैँ वहीँ प्रशिक्षण लेकर लौटी रूबी ने बताया कि हैदराबाद के इसरो एनआरएससी सेन्टर में बाल वैज्ञानिक की ओर से उन्हें प्रशिक्षण में अंतरिक्ष से संबंधित जानकारियां दी गई जबकि इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि एनटीना से किस तरह डेटा दिया जाता है. सेटेलाईट द्वारा विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं से कैसे जानकारी प्राप्त होती है. यह जानकारी एनआरएससी के मुख्य कैंपस में बताया गया. इसके अलावे प्रशिक्षण लेने गये बाल वैज्ञानिकों को रामोजी फिल्म सिटी, स्टेच्यू आफ इक्वेलिटी आदि जगहों का यात्रा करायी गयी .वहीँ बाल वैज्ञानिक के बीच में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें मेडल के साथ सर्टिफिकिट भी प्राप्त किया रूबी ने बताया कि प्रशिक्षण में पृथ्वी तथा अंतरिक्ष के बारे में बताया गया,जिसकी जानकारी आम लोगों को नहीं है. वैज्ञानिक द्वारा ऐसे सेटेलाईट बनायी गयी, जिससे अन्य जानकारी प्राप्त हो सके, वैज्ञानिकों के द्वारा अंतरिक्ष की जानकारी क्यो जरूरी है इस पर जानकारी दी गई वहीँ रूबी ने बताया कि इसरो के चेयरमैन खुद विडियो काॅफ्रेंसिग कर बाल वैज्ञानिकों से अपना अनुभव साझा करते हुए अंतरिक्ष के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीँ रूबी मुख़र्जी आज के सभी बच्चों के लिए किसी प्रेरणा से कम भी नहीं हैँ हमारा धनबाद टाइम्स रूबी मुख़र्जी को ढेर सारी बधाई देता हैँ और आशा करता हैँ कि उनका भविष्य उज्वल हो

मुख्य संपादक ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment