Home » बोकारो के पेटरबार तालाब में एक साथ तीन बच्चे डूबे पुलिस मामले की जाँच में जुटी
Uncategorized

बोकारो के पेटरबार तालाब में एक साथ तीन बच्चे डूबे पुलिस मामले की जाँच में जुटी

एक साथ तीन बच्चों शव,तालाब से हुआ बरामद, पुलिस मामले की जाँच में जुटी,

बोकारो में एक साथ तीन बच्चों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैँ प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों शव एक ही तालाब से मिले। यह अमृत तालाब बोकारो के पेटरवार इलाके के ब्लॉक कॉलोनी में बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में स्तिथ है।वहीँ स्थानीय लोगों ने पहले एक बच्चे के शव को तालाब में तैरता हुआ पाया। खबर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा तालाब में खोजबीन के क्रम में तीन बच्चों के शव मिले। खबर है कि ये तीनों बच्चे दोपहर से ही खेलते-खेलते घर से गायब हो गये थे। इनमें से दो बच्चे पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला और एक पोडदाग एनएच का रहनेवाला बताया गया। घरवाले कल से ही बच्चों को ढूंढ रहे थे। देर रात बच्चों के गायब होने की खबर पुलिस को भी दी गई। पेटरवार थानेदार कृष्ण कुमार कुशवाहा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। जबकि पेटरवार अंचल प्रभारी अशोक राम ने बताया कि जो सरकार का प्रावधान है उसके तहत जो भी सरकारी लाभ होगा उसे दिया जायेगा। वहीँ घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस तरह के मामलों में अक्सर घर के अभिभावक की गलती होती हैँ क्योंकि वे अपने बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान नहीं दे पाते हैँ इस घटना से आम अभिभावको को सबक लेने की जरुरत हैँ,

मुख्य संपादक ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment