Home » बोकारो – गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों व पुलिस में हुई भिड़ंत
Uncategorized

बोकारो – गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों व पुलिस में हुई भिड़ंत

निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों और पुलिस में हुई भिड़ंत के साथ पत्थरबाजी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने किया लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे,

गिरिडीह लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थक ज़ब हार की स्थिति में थे तब वे अचानक मतगणना केंद्र के समीप उग्र हो गए। और वे आजसू समर्थक के साथ उलझ गये और दोनों एकदूसरे के बीच नारे बाजी करने लगे इसी दौरान दोनों के समर्थक आपस में भीड़ गए। दोनों समर्थकों के बीच तनातनी होने लगी जिसको देख पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन उग्र समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस प्रशासन ने आसूं गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। वहीँ बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश सहित चास एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी सहित अन्य पुलिस बलों ने मोर्चा संभाला तब जाकर स्थिति नियंत्रण हुई जबकि जयराम महतो के समर्थक काफी उग्र थे जिस कारण ये नौबत आई हार जीत तो लगी ही रहती हैँ इसका मतलब ये नहीं कि कोई भी विधि व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर भंग करने की कोशिश करे जैसा की पुलिस प्रशासन स्वयं लोगों को बता व समझा रहे थे

मुख्य संपादक ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment