Home » सुनैना किन्नर भी हैँ बाबा भोलेनाथ की दीवानी
Uncategorized

सुनैना किन्नर भी हैँ बाबा भोलेनाथ की दीवानी

सुनैना सिंह किन्नर भी हैं बाबा भोलेनाथ की पुजारीन

जैसे भोलेबाबा निराले हैं वैसे ही ठीक उनके भक्त भी निराले हैं। वह भक्त सिर्फ स्त्री पुरुष हीं नहीं किन्नर भी इस मामले में कहीं से भी पीछे नहीं हैं।वहीँ धनबाद किन्नर कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर भी अपने शिष्यों के साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकल चुकी हैँ वहीँ सुनैना सिंह किन्नर ने बताया कि वे लोग पिछले लगभग बीस वर्षों से बाबा धाम की यात्रा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रही है।और बाबा पर जल चढ़ाकर वह जनता व जजमानों की खुशियों की प्रार्थना करती हैं। उन्होंने बताया कि बाबा धाम की यात्रा करने से मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। और वहां जाकर मैं देशवासियों और देश की सीमा पर सीना ताने खड़े तैनात जवानों की सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना करती हूं की बाबा भोलेनाथ उन्हें सदा सुखी रक्खे और बाबा दरबार में मांगने आई हुई की उनका नाम पूरी दुनिया में सदा चमकता रहे। वहीँ सुनैना किन्नर के साथ बबली किन्नर, संजना किन्नर, पायल किन्नर, मुस्कान किन्नर, किरण किन्नर व उनके आसपास की कई महिलाएं बाबा धाम की यात्रा में शामिल है और बमबम भोले के नारों के साथ धाम को जल चढ़ाने हेतु तत्पर हैँ

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment