Home » जमीन – जायदाद नहीं अंडरवियर के लिए दो सगे भाइयों में हुई भिड़ंत
Uncategorized

जमीन – जायदाद नहीं अंडरवियर के लिए दो सगे भाइयों में हुई भिड़ंत

जमीन – जायदाद तो छोड़िए यहाँ अंडरवियर के लिए दो सगे भाई में हुई भिड़ंत चार लोग हुए जख्मी,

झारखण्ड — पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव में एक अजीबो गरीब मामले में दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गयी और तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल कर एक दूसरे की जान लेने की कोशिश की गयी।
वहीँ इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए हैं, जिनमें से दो की स्थिति ठीक नहीं है। सभी घायलों को तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सोनी के पुत्र विकास उर्फ लड्डू सोनी (28) को टांगी से प्रहार करके बुरी तरीके से जख्मी कर दिया गया। विकास को सिर में 14 टांके लगाए गए हैं। उसने बताया कि बार-बार उल्टी हो रही है।
डालटनगंज में विकास के सिर का सिटी स्कैन किया गया। उसकी पत्नी ललिता देवी को खुरपी के डंडा तथा टांगी से प्रहार करके बुरी तरीके से जख्मी कर दिया गया, उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। अस्पताल में कच्चा प्लास्टर कराया गया।अनिल सोनी की पत्नी रंजू देवी पर खुरपी के डंडा तथा टांगी से प्रहार करके सिर को बुरी तरीके से जख्मी कर दिया गया। रंजू को आठ टांके लगाकर बैंडेज किया गया है। वही अनिल सोनी सतबरवा से दुकान बंद करके घर जा रहा था, इसी दौरान उसके छोटे भाई सुरेंद्र सोनी अपने पांच परिजनों के साथ खुरपी और कुल्हाड़ी से प्रहार करके हाथ तोड़ डाला।
विवाद का यहाँ मुख्य कारण ना जमीन ना ही पैसा हैँ
बताया जाता है कि घर की छत पर सूखने के लिए अंडरवियर पसारा गया था। इसी क्रम में जांघिया हेरफेर होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। तेज धारदार हथियार और डंडे से वार करके बड़े भाई अनिल को सुरेंद्र सोनी के साथ पांच परिजनों पर मारपीट करके जख़्मी कर दिया गया हैँ इसे ही हाय रे कलयुग की आप संज्ञा दे सकते हैँ बहरहाल मामला जो भी रहा हैँ किन्तु आज के इस कलयुग में ये सब अब आम बात सी हो गई हैँ इस मामले को देखकर ऐसा ही लग रहा हैँ,

मुख्य संपादक – अरुण कुमार