Home » भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया
Uncategorized

भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया

धनबाद — लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा भागा मंडल समेत धनबाद के विभिन्न चौक चौराहा पर भाजपा के नेताओं द्वारा हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया,

धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों समेत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शशिकांत पांडेय शहीद चौक के समीप भाजपा के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया गया वहीँ पुतला दहन का नेतृत्व भाजपा भागा मंडल के अध्यक्ष बच्चा गिरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 23 अगस्त को भाजपा के युवा आक्रोश रैली के दौरान रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा युवाओ के साथ प्रदेश सरकार द्वारा निहत्थे युवाओ पर लाठीचार्ज किया था जिसके विरोध में आज झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया। यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री युवाओ का विरोध देखकर फरार हो गए । झारखंड की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इसे भाजपा के कार्यकर्त्ताओ द्वारा उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है।जबकि मंडल अध्यक्ष बच्चा गिरी ने कहा कि झारखंड की हेमन्त सरकार ने युवाओ के साथ वादा खिलाफी किया है। प्रदेश में बैठी सरकार झूठ का सरकार है, जिसने युवाओ को ठगने का काम किया है। युवाओ के सवाल पर लाठीचार्ज करना तथा आंसू गैस के गोले दागना, तथा रबर की गोली चलाना इस सरकार की नाकामी और निकम्मेपन को दर्शाती हैँ वहीँ इस मौके पर राकेश सिंह, दलगोबिंद महतो, नगीना पासवान, गिरधारी अग्रवाल, बिनोद सिंह, रिंकू हरि,अर्जुन हरि, गुड़िया देवी, अनुराधा देवी, मुन्ना, तनवीर आलम, बिनोद सिंह, रूपेश पासवान, पप्पू विश्वकर्मा, टिंकू हाड़ी, रमेश यादव टुनटुन सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे,

संवाददाता — शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment