Home » बोर्रागढ़ थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Uncategorized

बोर्रागढ़ थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

आज बोर्रागढ़ थाना के प्रांगण मे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बोर्रागढ़ के थाना प्रभारी अजीत कुमार के द्वारा किया गया वहीँ इस मौके पर बोर्रागढ़ के प्रभारी ने कहा कि यह दुर्गा पूजा हम सभी लोगों का हैँ और सभी वर्ग के लोंग इसे शांति के साथ मनाये किसी को भी क़ानून अपने हाथ मे लेने का अधिकार नहीं हैँ और जो कोई भी मेला मेँ गलत करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ क़ानूनन कार्रवाई की जायेगी वहीँ उन्होंने मेला समिति के वोलेंटियर को भी मेला मेँ आनेवालों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर भी कहा जबकि उपद्रवियों को भी आगाह किया कि वे शांति मेँ रहे और मेला का आनंद उठाये अन्यथा क़ानून अपना काम करेगी जबकि मेला मेँ डी जे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा इसको लेकर अपनी बातें दोहराई जबकि किसी को भी अगर कोई भी गलत सुचना मिले तो वे थाना को सूचित करें, वहीँ इस मौके पर थाना प्रभारी के अलावे शांति समिति के कई बुद्धजीवी व समाज के लोग उपस्थित थे,

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment