Home » गोलियों से दहला धनबाद जमीन कारोबारी की हुई मौत
Uncategorized

गोलियों से दहला धनबाद जमीन कारोबारी की हुई मौत

धनबाद में एक बार फिर हुई गोलिबारी जमीन कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हुई,

धनबाद मे दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया हैँ और पुलिस को चुनौती दे डाली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोली मारकर शाहबुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी हैँ जबकि गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना पाकर कई थाना की पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई है.
वहीँ मृतक पांडरपाला का रहने वाला शहाबुद्दीन सिद्दीकी बताया गया है. जबकि प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. बताया जाता है कि विनोद बिहारी चौक के पास में शहाबुद्दीन सिद्दीकी का कार्यालय है.और वो ऑफिस से निकल रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी तत्पश्चात उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही हैँ घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है और आगे की अनुसन्धान में जुट गई हैँ

संवाददाता – श्रवण कुमार,

मुख्य संपादक – अरुण कुमार