Home » भारतवर्ष के नवनिर्माण में बाबा साहब की हैँ महत्वपूर्ण भूमिका — रागिनी सिंह ( झरिया विधायक )
Uncategorized

भारतवर्ष के नवनिर्माण में बाबा साहब की हैँ महत्वपूर्ण भूमिका — रागिनी सिंह ( झरिया विधायक )

बाबासाहब का जीवन उनका संघर्ष और उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ाएगी – रागिनी सिंह

झरिया । संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबासाहब का जीवन उनका संघर्ष और उनके विचार हम सभी को संविधान के प्रति अटूट निष्ठा रखने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने व एक न्यायपूर्ण समानतापूर्ण भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम सहित अन्य मौजूद रहे।

संवाददाता – शमीम हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment