Home » जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाना हैँ जरुरी – प्रो – अख़लाक़ अहमद
Uncategorized

जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाना हैँ जरुरी – प्रो – अख़लाक़ अहमद

*सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट ने सिंदरी ब्लॉक कट रेलवे स्टेशन परिसर में किया पौधारोपण*

*गर्मी की चिंता छोड़ो पेड़ों से नाता जोड़ो – अखलाक अहमद*

झरिया । प्रदूषण से बचाव करना है तो पौधारोपण ही एकमात्र विकल्प है। यूथ कॉन्सेप्ट संयोजक अखलाक अहमद ने कोयलांचल के लोगों से कहा शुद्ध हवाओं के लिए तरसना पड़ रहा है, इसका जिम्मेवार हम सब खुद है। ज्यादातर लोग यहां सांस की बीमारी से लड़ रहे हैं, हर परिवार में एक दो व्यक्ति को सांस की बीमारी से जूझ रहे है। बच्चे और बड़े सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के अवसर पर पेड़ पौधे लगाकर हरा भरा धनबाद बनाए। आने वाले भविष्य में लोगों को पूर्व की भांति शीतल भरी हरियाली मिल सके। स्टेशन मैनेजर अदनान मुस्तफा ने कहा पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरण ही जीवन है, बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि वे भविष्य में पेड़ से प्यार कर सकें। मौके पर अखलाक अहमद, अदनान मुस्तफा कुद्दूसी, आयशा मुस्तफा, अजीत महतो, आर डी सिंह, आर पी सिंह, आर के लाल, सृष्टि सिंह, नंदनी कुमारी, श्रेष्ठ, समृद्धि, सोमनाथ, रोहित, श्रेष्ठ आदि थे।

संवाददाता – शमीम हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment