कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव कल
अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा कड़ा मुकाबला
झरिया : कोयलांचल पत्रकार संघ के नए नेतृत्व के चयन हेतु रविवार को सांगठनिक चुनाव शालीमार स्थित संघ के केंद्रीय कार्यालय में गुप्त मतदान के जरिए होगा। निर्धारित आठ पदों में से पांच पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हो चुका है। अब केवल दो प्रमुख पदों अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चुनावीमैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पदों के अनुसारअध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अशोक श्रीवास्तव, अरबिंद सिंह और सुनील सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मो. एहसान अंसारी और बिश्वजीत चटर्जी एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति की देखरेख में आठ सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है। मतदान और मतगणना इसी समिति की कड़ी निगरानी में संपन्न होगी।
संवाददाता — शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment