Home » कोयलाँचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती का लिया संकल्प
Uncategorized

कोयलाँचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती का लिया संकल्प

कोयलांचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ सदस्यों की पहली बैठक, संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

झरिया : कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ सदस्यों की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की, जबकि महामंत्री मो. मुख़्तार अहमद ने संचालन किया। बैठक में संगठन विस्तार, संघ की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा, कार्यालय के रख-रखाव और अन्य अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। महामंत्री मो. मुख़्तार अहमद ने कहा कि यह हमारी पहली बैठक है और हम सभी मिलकर कोयलांचल पत्रकार संघ को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। मुख़्तार अहमद ने 13वीं बार महामंत्री पद संभालते हुए कहा कि संगठन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कोयलांचल के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हम संगठन को विस्तार देंगे, कार्यालय को सुव्यवस्थित करेंगे और हर पत्रकार के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। यह टीम पूरे क्षेत्र के पत्रकारों की आवाज बनेगी। कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय ने कहा कि पत्रकारों के हितों को विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम संघ को इतना सशक्त बनाएंगे कि कोई भी पत्रकार अपनी समस्याओं के साथ अकेला महसूस न करे। संगठन की एकता और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक में संरक्षक चन्द्र देव मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, मो. रिजवान, कमलेश सिंह, समीम हुसैन, आशीष घोष, कार्तिक वर्मा, उमेश प्रसाद चौधरी, सतीश सिन्हा, बिश्वजीत चटर्जी, श्रीकांत कुमार, बिंदा प्रसाद, मोज़हरुल इस्लाम, कृष्णा निषाद, दीपक गुप्ता, राजेश सिन्हा, सुरजीत बनर्जी, मनोज यादव, अखिलेश मिश्रा, विकास कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संवाददाता —- साहिल हुसैन

मुख्य संपादक — अरुण कुमार