Home » मुहर्रम पर्व सभी लोग शांतिपूर्ण रूप से मनाये — निरंजन कुमार ( बोर्रागढ़ प्रभारी )
Uncategorized

मुहर्रम पर्व सभी लोग शांतिपूर्ण रूप से मनाये — निरंजन कुमार ( बोर्रागढ़ प्रभारी )

मुहर्रम को लेकर बोर्रागढ़ ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई —-=
बोर्रागढ़ ओपी के प्रांगण में आज गुरुवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता बोर्रागढ़ के प्रभारी निरंजन कुमार के द्वारा किया गया वहीँ बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने तथा पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।जबकि ओपी प्रभारी निरंजन कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की सख्त हिदायत सभी लोगों व आमजनों को दिया
इस मौके पर बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार , एस आई मुकेश शर्मा, ए एस आई सुरेश सिंह, ए एस आई जनेश्वर राम, गौतम राम, मुख्तार ख़ान , मो.कलाम,अनिल सिंह, प्रदीप उपाध्याय,गुड्डू पासा,एवं समाज के कई बुद्धिजीवी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए,

संवाददाता —- जैनुल आब्दीन

मुख्य संपादक — अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment