धनबाद — केंदुआ क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, 14 इंच पाइप को 18 इंच पाइप से किया गया इंटरकनेक्ट ।
पुटकी । केंदुआ राजपूत बस्ती, केंदुआ 5 नंबर गंसाडीह, अलकुसा एवं कुश्तौर क्षेत्र में झामाडा की पेयजल आपूर्ति में कम प्रेशर की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे स्थानीय नागरिकों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
सोमवार को केंदुआ पुल स्थित श्री बिहारी लाल चौधरी क्लॉथ के समीप 14 इंच पाइप को 18 इंच पाइप से इंटरकनेक्ट कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य का झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लोकार्पण किया तथा इसे आम जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि “जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पाइप इंटरकनेक्शन कार्य से केंदुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति का दबाव बढ़ेगा और हजारों लोगों को नियमित एवं सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जनहित के कार्यों को गति देना ही हमारा संकल्प है।”उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, अभिमन्यु कुमार, तमाल राय, नवीन वर्मा, कृष्णा रावत, भोला सिंह, आनंद खंडेलवाल, राजा चौरसिया, सचिन पासवान, विक्रम वर्णवाल, विक्की रवानी, लक्ष्मी भुईयां, अजीत गुप्ता, टुन्नू यादव, रणधीर कुमार, मेघनाथ वर्मा, मनोज कर्मकार, मनोज सिंह,सुदामा साव, राजेंद्र पासवान, सागर रवानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
संवाददाता — पंकज शर्मा
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment