Home » आम आदमी पार्टी की बैठक मदन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई
Uncategorized

आम आदमी पार्टी की बैठक मदन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई

जोड़ापोखर । आम आदमी पार्टी धनबाद जिला कमिटी का एक बैठक मदन राम के आवासीय कार्यालय डिगवाडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी कार्यकर्ता आदित्य नारायण तथा संचालन जावेद खान ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 सितंबर को बीसीसीएल सीएमडी एवं लोदना जीएम का उनके जीवित में ही श्राद्ध कार्यक्रम किया जाएगा। श्राद्ध कार्यक्रम में मुंडन तथा ब्रह्मभोज भी कराया जाएगा। इस तरह का कार्यक्रम करने का उद्देश्य बीसीसीएल द्वारा आश्वासन के बाद भी जनहित में कार्य नही किया जाना है। मदन राम ने कहा कि बीसीसीएल लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत बूढ़ीबांध सहित आसपास के इलाकों मे लंबे समय से चल रहे पीटवाटर कि समस्या जस का तस बना हुआ है। इसे दूर तो नही किया गया बल्कि बीसीसीएल की मिलीभगत से चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा गलत तरीके से हैवी ब्लास्टिंग कर बरारी स्थित सैकड़ो वर्ष पुरानी मंदिर व मस्जिद में दरार आ गया है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीसीसीएल के षड्यंत्र के तहत हमारी धरोहर को नष्ट किया जा रहा है। बीसीसीएल तथा डीजीएमएस के लापरवाही के कारण झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग में आए दिन गैस रिसाव हो रही है। मौके पर आम आदमी पार्टी जिला महासचिव मदन राम, सदरे आलम, आदित्य नारायण राव, जावेद खान, सहब शेख, महफूज आलम, जसीम अंसारी, अनवर अंसारी, मुन्ना खरवार, जितेंद्र पासवान, बबलू व्यापारी, अशोक हरि, मोहम्मद शमशाद, डब्ल्यू अंसारी, हरिप्रसाद, बादशाह खान आदि लोग उपस्थित थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment