Home » बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई
Uncategorized

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई

आज बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर भूतगरिया के अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर भीम आर्मी के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके सामने माथा टेका और एकसाथ एकस्वर में उनके आदर्शो व विचारों को अपने जीवन में लेकर चलने की बात दोहराई वहीँ सबसे मोटरसाइकिल जुलुस की शक्ल में सभी सदस्य एवं भीम आर्मी के गणमान्य पदाधिकारी बाबा साहब के मूर्ति को फूलों व मलाओ से सुशोभित किया तत्पश्चात समाज के सभी लोगों को उनके आदर्शो को अपने जीवन काल में अपनाने को लेकर कहा वहीँ इस कार्यक्रम के अलावे धनबाद के पुरे कोयलाँचल में बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा जबकि कई सामाजिक संगठनों ने भी बाबा साहब को याद किया और उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी देने का काम किया

मुख्य संपादक – ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment