*संविधान को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले – अनुपमा सिंह*
झरिया । जवाहरलाल सीनियर सेकंडरी विद्यालय एवं राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि काँग्रेस नेत्री श्रीमती अनूपमा सिंह ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के निर्देशक डॉ आरएन चौबे द्वारा पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर किया।
कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने स्कूल एवं महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राऔ को मेडल देकर सम्मानित किया। कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में विद्यालय प्रबंधन एवं महाविद्यालय प्रबंधन को कड़ी मेहनत करने का संदेश देते हुए भारतीय संविधान की खूबियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा के लिए संपूर्ण झारखंड में विख्यात है। आने वाले समय में यहाँ के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड तथा संपूर्ण भारतवर्ष आलोकित होगी और यहां के छात्र-छात्राएं अपने राष्ट्र प्रेम से समाज के शोषित वंचित लोगों का जीवन संवारने में अपनी भूमिका निभाएगी। स्कूल और कॉलेज के निदेशक डॉ आर एन चौबे ने मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह के द्वारा मजदूर हित एवं आम जनों के लिए किया जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रुना दुबे ने कहा कि मजदूर नेता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की एक बेहद आकर्षक तस्वीर भेंट की। बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल कोयलांचल विश्वविद्यालयीय के प्रोक्टर डा अजीत कुमार ने महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया। हिंदी के मुकुंद रविदास ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय भाषाओं के विकास पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने राष्ट्र के सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन किशोर कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर मुकेश तिवारी, सुनील, पंकज चौबे, प्रशांत श्रीवास्तव, इमरान हुसैन, शुभ्रा पांडे, शाहीन प्रवीण, अनिल पांडे, मुख्तार खान, प्रकाश शर्मा, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, सतपाल सिंह ब्रोका, संतोष चौधरी, जयप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे,
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment