कोल इंडिया लिमिटेड के सभी कामगारों को मिलेगा 93,750 रुपए बोनस,
बी सी सी एल कोयला कर्मचारियों को तय बोनस करने हेतू मानकीकरण कमेटी की बैठक में प्रबंधन और यूनियनों के बीच हुई जोरदार रस्सा कस्सी जिसमें कोयला कर्मचारियों को दुर्गा पूजा में बोनस भुगतान को लेकर नई दिल्ली में मानकीकरण कमेटी की बैठक हुई।वहीँ इस बैठक में यूनियन की ओर से डेढ़ लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया था, जिसपर कोल इंडिया प्रबंधन ने 85 हजार रुपए देने की बात कही। इस पर लंबी चर्चा और बहस हुई।तत्पश्चात यूनियन ने एक लाख पच्चीस हजार रुपए देने कहा। प्रबंधन इस पर राजी नहीं हुआ। जबकि यूनियन लीडर्स मीटिंग से बाहर निकल गए और आगे की बातचीत के लिए रणनीति बनाई।और बैठक दोबारा पुनः आरम्भ हुई। अंततः 93,750 रुपए पर सहमति बनी और मुहर लग गई।वहीँ इस बैठक में बी सी सी एल के कई अधिकारी और यूनियन के कई प्रतिनिधि मौजूद थे
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment