Home » बी सी सी एल की आउटसोर्सीग कंपनी के मलबा में घायल हुए युवक के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने घटनास्थल का किया निरिक्षण
Uncategorized

बी सी सी एल की आउटसोर्सीग कंपनी के मलबा में घायल हुए युवक के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने घटनास्थल का किया निरिक्षण

*आउटसोर्सिंग परियोजना के मलबा से घायल हुआ युवक के मामले में पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण*

जोड़ापोखर । बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के बरारी में संचालित सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना के मलबा के चपेट में आने से दो माह पहले घायल हुए युवक अखिलेश कुमार के मामले में जोरापोखर थाना के प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने पांच नंबर धौडा के समीप की जा रही ओबी डंपिंग तथा परियोजना क्षेत्र को नागरिकों के सुरक्षात्मक पहलुओं को लेकर जायजा लिया । ज्ञातव्य हो कि बरारी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना एवं उसका मलबा डंपिंग का कार्यस्थल बरारी,शराफतपुर, बागडिगी कोलियरी,पांच नंबर धौडा,मोदीभीठा ,छह नंबर धौडा,बाजार धौड़ा,बरारी एक नंबर ,छाता धौड़ा आदि मुहल्ले के बीच में पड़ता है। परियोजना चलाने तथा ओबी डंपिंग को आउटसोर्सिंग प्रबंधन को बीसीसीएल की ओर से पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं कराने के चलते आसपास क्षेत्रों में ही परियोजना की मलबा की डंपिंग की जा रही है। बगैर सुरक्षा घेरा के परियोजना के विस्तारीकरण करने तथा ओबी डंपिंग किए जाने से अक्सर किसी न किसी प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी क्रम में दो माह पहले बरारी पांच नंबर धौड़ा के समीप जंगल में गाय चराने गए अखिलेश कुमार मलबा डंपिंग के चपेट में आ गया जिसमें उसका एक पैर पूरी तरह कटकर अलग हो कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। निरीक्षण के दौरान पीड़ित अखिलेश की मां और भाई शैलेश ने प्रभारी को बताया कि घटना के बाद आउटसोर्सिंग एवं परियोजना के अधिकारियों द्वारा घायल अखिलेश का समुचित इलाज कराने, उसे कृत्रिम पैर लगाने,नियोजन के तौर पर हर माह आठ हजार वेतन देने एवं इलाज के उपरांत समुचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था । अब घटना के दो माह बीत जाने के बाद प्रबंधन द्वारा मुआवजा व सुविधा देने के मुद्दे पर टालमटोल करते हुए देने से इनकार कर रही है। प्रभारी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
……
बरारी क्षेत्र में आधा दर्जन मुहल्ले के बीच बिना सुरक्षा मानक सुनिश्चित किए उत्खनन परियोजना में खनन तथा ओबी डंपिंग कार्य करना कानूनी तौर पर गलत है।प्रबंधन को सुरक्षा मानकों की व्यवस्था कर उत्खनन कार्य करने को कहा जाएगा। विधिव्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

राजेश प्रकाश सिन्हा
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, जोरापोखर थाना

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment