Home » भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने धनबाद जिले के सभी पत्रकारों के मान और सम्मान में एक समारोह आयोजित किया
Uncategorized

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने धनबाद जिले के सभी पत्रकारों के मान और सम्मान में एक समारोह आयोजित किया

धनबाद स्थित बुद्धा पैलेस में जिले भर के पत्रकरो के सम्मान में भाजपा की प्रदेश कार्यकरिणी सदस्या रागिनी सिंह द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।वहीँ इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, जिला भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद के अलावा झरिया तथा धनबाद विधानसभा के मीडिया हाउस के संपादक, प्रभारी तथा पत्रकार सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह स्वयं आये हुए सभी पत्रकरो से मिलकर उनके सुख दुःख में साथ खड़े रहने रहने की बात कही।वहीँ इस मौके पर भाजपा नेत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और मैं स्वयं धनबाद के सभी पत्रकरों का काफी मान व सम्मान करती हूँ किन्तु दुख की बात है कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ के सम्मान में एक भी समारोह नही किया जाता है।जब्की इस तरह के कार्यक्रम करने से पत्रकरो को स्वयं में ज्यादा सम्मान मिलता है, वहीँ इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह स्वयं मौजूद रहकर सारा इंतजाम खुद ही देख रही थी और समारोह में आए हुए सभी पत्रकारों से मिलकर उनका हाल चाल भी पूछ रही थी जबकि इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में पुरे कोयलाँचल के पत्रकार उपस्थित थे,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment