जोड़ापोखर । झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह ने मंगलवार की सुबह झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। शुरुआत बस्ताकोला से किया गया, जहां उन्होंने सर्वप्रथम अंबेडकर चौक पर बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही स्वर्गीय नगीना पासवान, कतरास मोड़ स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह, जय प्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।जिसके बाद लक्ष्मणीया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला मे स्थापित किशुन पहलवान, बाटा मोड़ स्थित गणेश साहू, चिल्ड्रन पार्क स्थित महात्मा गांधी, फ़ुलारीबाग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा जोड़ापोखर थाना समीप शहीद शशिकांत पांडेय चौक पहुंचा जहां श्रीमति रागनी सिंह ने शहीद शशिकांत पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment