*बिजली पानी के मुद्दे को लेकर टाटा प्रबंधन ने ग्रामीणों की बाते मानी*
जोड़ापोखर । जामाडोबा टाटा स्टील कंपनी के डुमरी मौजा के लीड होल्ड क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा टाटा प्रबंधक से बिजली, पानी तथा मुलभुत सुविधा बहाल करने को लेकर सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन में ग्रामीण तथा टाटा प्रबंधक के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुआ। वार्ता में झरिया अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद, जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रसाद सिन्हा, टाटा प्रबंधक के तरह से सुरक्षा प्रमुख सुजीत कुमार झा, सुरक्षाकर्मी हेड मनोज गुप्ता, टीएसऍफ़ यूनिट हेड राजेश कुमार, हेड एच आर पंकज दास, टीएसएफ कर्मी मदन सिन्हा तथा ग्रामीणों के तरफ से ग्राम संरक्षण समिति के सदस्य उपस्थित हुए। समिति के द्वारा वार्ता में बिजली, पानी की नियमित व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधा में साफ सफाई, खेती बाड़ी, गोप तथा जमीन का मुद्दा उठाया। घंटो चली वार्ता के बाद अंततः झरिया अंचल अधिकारी तथा जोड़ापोखर थाना प्रभारी के दबाब के बाद टाटा प्रबंधक ग्रामीणों की मांगे माननी पड़ी। टाटा प्रबंधन ने कहा कि 15 दिनों के बाद ग्रामीणों से पुनः वार्ता करेगी, तब तक अपने सभी लीज होल्ड क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देगी। साथ ही नियमित रूप से पानी की सप्लाई भी करेगी। आश्वाशन के बाद समिति के सदस्य ने वार्ता में अपनी सहमति जताई। ग्रामीण तथा समिति के सदस्यों द्वारा विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना प्रभारी का आभार जताया। ग्राम संरक्षण समिति के सदस्य विशाल महतो ने कहा कि जब तक टाटा प्रबंधन अपने सभी लीज होल्ड क्षेत्र में मूलभूत सुविधा नही देगी, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज की वार्ता में सहमति बनाना हमारी पहली जीत है। वार्ता में ग्रामीणों के तरफ से ग्राम रक्षा संरक्षण समिति के सदस्य विशाल महतो, मनोज महतो, चंदन महतो, छोटेलकल महतो, जवाहर महतो, कुंदन महतो , दिलीप महतो, उत्तम महती, अजय, बिक्की, रवि, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार












Add Comment