
बोर्रागढ़ पुलिस टीम मुस्तैद,धनबाद के वरीय अधीक्षक एच पी जनार्दनन के आने के बाद से ही सभी थाना एवं पूरी पुलिस टीम लगातार अपने कर्तव्य को लेकर समर्पित दिखाई दे रही हैँ वहीँ धनबाद के पुरे कोयलाँचल में इनदिनों सभी थाना के थानेदार लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैँ और लगभग सभी क्षेत्रों में पुलिस की गस्ती भी जारी हैँ और पुलिस सभी पर पैनी नजर भी रख रही हैँ वहीँ बोर्रागढ़ पुलिस भी आज भूतगरिया के अम्बेडकर चौक पर वाहनों की गहन जाँच का अभियान चलाया और लगभग सभी गाड़ियों की चेकिंग भी की इसी समय मेरी गाड़ी संख्या JH 10 AJ 5908 भी गुजरी और ए एस आई सुरेंद्र सिंह एवं ए एस आई अरविन्द सिंह ने स्वयं मेरी गाड़ी की भी तलाशी लिए चुकि मैं स्वयं पत्रकार हूँ और मैं उस मंजर को देख कर काफी प्रभावित हुआ और उनसे पूछा की आप पत्रकार की गाड़ी को भी जाँच रहे हैँ तब उन्होंने कहा कि श्रीमान हमारे थाना प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा आदेश दिया गया हैँ कि सभी गाड़ियों की चेकिंग की जाए और साथ ही साथ हमारे धनबाद के पुलिस कप्तान का भी आदेश आया हैँ कि सभी गाड़ियों की नियमित तलाशी ली जाए उसी के मद्देनज़र हमसब जाँच कर रहे हैँ अच्छा लगता हैँ ये देख कर की पुलिस की टीम पूरी तरह से अपने काम में मुस्तैद हैँ तो यहाँ एक बात तो साफ हो जाती हैँ कि टीम का कप्तान बदलने से ही पूरी पुलिस टीम अपनी विधि व्यवस्था को लेकर सजग हैँ कुछ थोड़ी और सुधार करने की जरुरत हैँ जिससे की विधि व्यवस्था और दुरुस्त हो सके,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment