/>विधायक और नाराज कांग्रेसियों में सामंजस्य बनाने को प्रभारी ने बैठक किया
जोड़ापोखर । झरिया विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह तथा कांग्रेस जनों में उपेक्षा को लेकर बनी दूरी को खत्म कर आपस में सामंजस बनाने को बुधवार को डिगवाडीह स्थित लोटस बेस रिसॉर्ट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का निर्देश दिया । इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बिहार भागलपुर के विधायक सह प्रत्यायुक्त विधान समिति बिहार के सभापति अजीत शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा, मल्लू सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, मुख्तार खान, आफताब आलम, रत्नेश यादव, अशोक वर्णवाल, किशोर कुमार, पिंटू तुरी मुख्य रूप से उपस्थित थे । मालूम हो कि कांग्रेस झरिया सीट हर हाल में जितना चाहती है । अपनी जीत सुनिश्चित कराने को खुद प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह भी हर हथकंडा अपना रही है। बताते है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपेक्षा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी से दूरी बना लिया है । गठबंधन के विरोधी भी मुखर है जिसको लेकर वोट बैंक की ध्रुवीकरण को होता देख रघुकुल पूरा परिवार नाराज लोगो को मनाने को लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर कांग्रेस के प्रभारी ने डिगवाडीह में नाराज कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे और बैठक में कांग्रेसियों में जोश भरा । बैठक में प्रदेश प्रभारी मीर ने कार्यकर्ताओं से मशविरा कर पार्टी एवं गठबंधन प्रत्याशी को जिताने को टिप्स दिया तथा सारे मतभेद को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने एवं अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को कहा । उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के सिपहसलार है, उनके कंधों पर जीत का भार रहता है। मतभेद को बाद में भी दूर किया जा सकता है मगर पार्टी प्रत्याशी की हार होने पर हर कांग्रेसी की हार होगी और उसे पांच साल तक परेशानी होगी । उन्होंने कहा कि टिकट के लिए एक ऐसा जगह जहां 62 आवेदन आये थे मगर जांच के बाद पार्टी ने एक को उम्मीदवार बनाया उसमें पूर्णिमा भी एक है । उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की कुछ नेताओं द्वारा विरोध किए जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दिया कि वे कांग्रेस की मुख्य धारा में लौट कर एक सच्चा सिपाही की तरह काम करे नहीं तो वैसे लोगो को बांझ जानवर की तरह ठिकाना लगा दिया जाएगा । क्योंकि ऐसे कांग्रेसी सिर्फ कहने के लायक नही रहेंगे । उन्होंने वैसे नेताओं को भी चेताया जो बैठक में शामिल नहीं हुए को कहा कि वो इस भभक में नहीं रहे कि उन्हें साथ रखा जाएगा उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया। श्री मीर ने कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि सरकार के तथा पूर्णिमा के कार्यों की उपलब्धि के कारण रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस झरिया से जीत रही है।मइया सम्मान योजना था बिजली बिल माफी सहित अन्य कार्यों की उपलब्धि के चलते सरकार भी गठबंधन की बनने जा रही है । भाजपा के गढ़ में भी कांग्रेस को वोट मिलेगा। सरकार गठन होने के तुरंत बाद दिसंबर से लोगों को कुकिंग गैस साढ़े चार सौ में दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कुछ कहने लायक नही है। 136 हजार करोड़ रुपये झारखंड की आम जनता का पैसा मोदी रोक कर रखा है। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगा, जब तक पैसा नही मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में गठबंधन बेहतर स्थिति में है और पहले की अपेक्षा ज्यादा सीट जीत रहे है जिसमें झरिया शामिल है। उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने बूथ में मजबूती के साथ ज्यादा मतदान कांग्रेस के पक्ष में कराने को कहा । सभी बूथों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि 52 वर्षो के बाद कांग्रेस जीत हासिल किया है। अगर सभी मिलकर काम करेंगे तो झरिया सीट एक बार फिर कांग्रेस के पास ही रहेगा। उन्होंने कहा कि उसने विधायक बनने के बाद पार्टी के झंडा के साथ काम कर कांग्रेस को मजबूत कांग्रेस का गढ़ बनाया है। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि सभी साथ आये और चुनाव के दिन तक पूरी ताकत झोके, कांग्रेस की जीत पक्की है। नाराज कांग्रेसियों को जीत के बाद शिकायत करने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
मौके पर रत्नेश यादव,भगवान दास ,अशोक वर्णवाल, फ़ैज़ अहमद आदि थे।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार 













Add Comment