Home » दामोदर नदी में डूबे वनकर्मी का शव हुआ बरामद
Uncategorized

दामोदर नदी में डूबे वनकर्मी का शव हुआ बरामद

धनबाद के महूदा में अंतिम संस्कार करने गया वनकर्मी दामोदर नदी में बहा लाश हुई बरामद,

धनबाद के महुदा दामोदर नदी तट पर शुक्रवार की शाम शव का अंतिम संस्कार करने गया युवक नरायाण महतो नदी की तेज धारा में बह जाने की सुचना मिल रही हैँ प्राप्त जानकारी के अनुसार चरकीटांड़ निवासी नारायण महतो वन विभाग में वनरक्षी के पद पर कार्यरत था जो की अंतिम संस्कार करने दामोदर नदी गया था नदी में बहने पर अन्य लोगों ने नदी में उसे काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था और देर रात होने के कारण लोगों ने खोजबीन बंद कर दी थी वहीँ लोगों ने बतलाया कि नारायण महतो अपने ही गांव के एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार में भाग लेने दामोदर नदी के बागड़ा श्मशान घाट गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में वह नदी की तेज धार में बह गया. उसे बहता देख गांव के कुछ लोगों ने भी उसके पीछे छलांग लगाई थी और उसे बचाने की पूरी कोशिश भी की थी किन्तु बहाव इतना तेज था कि उस तक कोई भी पहुंच नहीं सके वहीँ सूचना पाकर जिला फॉरेस्ट विभाग की टीम, महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार व बाघमारा सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया जबकि नारायण महतो डीएफओ कार्यालय में कार्यरत था.काफी खोजबीन के बाद उसका शव दामोदर नदी से मिला हैँ वहीँ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैँ

मुख्य सम्पादक – (अरुण कुमार )

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment