Home » धनबाद – अपराधी हुए बेखौफ़ दीनदहाड़े तीन लाख रूपये लुटे
Uncategorized

धनबाद – अपराधी हुए बेखौफ़ दीनदहाड़े तीन लाख रूपये लुटे

धनबाद – झरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुःखहरनी मंदिर के समीप दीनदहाड़े हुई तीन लाख रूपये की लूट बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुँची पुलिस को भुक्तभोगी परिवार के मुखिया कृष्णा चौधरी ने बतलाया कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकालकर अपनी पुत्री प्रियंका के साथ आ रहे थे और जैसे ही मेरी पुत्री टेम्पो वाले को भाड़ा देने उतरी तभी अपराधियों ने पैसों से भरा हुआ बैग लूट लिया और धनबाद की ओर भाग निकले वहीँ पुलिस सी सी टी वी का फूटेज खंगाल रही हैँ और आगे की अनुसन्धान में जुट गई हैँ जबकि अपराधियों की उम्र लगभग 25 और 26 वर्ष के आसपास बताई जा रही हैँ वहीँ बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहना हुआ था जबकि दूसरा अपराधी मुंह पर रुमाल बांधे हुए था कुलमिलाकर यहाँ एक बात तो साफ हो जाती हैँ और इस दीनदहाड़े हुई लूट भी कई सवाल पुलिस पर खड़े करती हैँ कि पुलिस केवल हेलमेट और गाड़ी का पेपर चेक करने में ही व्यस्त अपने आपको दिखाती हैँ किन्तु ज़ब बात आती हैँ जनता की सुरक्षा देने की तो लगभग ये लोग फैल हो जाते हैँ जबकि यह घटना भी पुलिस प्रशासन के लिए एक सबक ही हैँ और चुनौती भी हैँ कि अपराधी बेखौफ़ कैसे अपराध करके दीनदहाड़े फरार हो जा रहे हैँ और धनबाद की पुलिस सोइ हुई हैँ

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment