Home » धनबाद — बी सी सी एल की आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई फायरिंग पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
Uncategorized

धनबाद — बी सी सी एल की आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई फायरिंग पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

धनबाद — बी सी सी एल की आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक आपस में भिड़े पुलिस की टीम मौके पर पहुँची,

धनबाद — पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक बी सी सी एल की सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी और बमबाजी हुई है.वहीँ बमबाजी और गोलीबारी की इस घटना में सोनू नामक एक युवक को गोली लगी है.जबकि गोली लगने के बाद सोनू को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. सोनू को बांह में गोली लगी है. गोली बांह को पार कर गई है.वहीँ प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच पहले मारपीट की घटना हुई, फिर देखते ही देखते बात और बिगड़ गई और दोनों ओर से गोलीबारी और बमबाजी की गई है. जिसमें सोनू यादव नामक युवक को गोली लगी है. सोनू यादव रघुकुल समर्थक बताया जा रहा है.घटना में गोलू रवानी का नाम सामने आ रहा है. गोलू रवानी सिंह मेंशन का समर्थक है. इस इलाके में गोलू रवानी का सिक्का चलता है. धनबाद में अवैध कोयला कारोबार में पूर्व में गोलू रवानी का नाम सुर्खियों में आया था वहीँ पुलिस पूरी मुस्तैदी से घटनास्थल पर जुटी हुई हैँ जबकि पूरा ईलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया हैँ

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment