Home » धनबाद — झरिया के वार्ड संख्या – 35 के अंतर्गत प्योर बोर्रागढ़ में गंदे नाले की बदबूदार खुशबू धनबाद नगर निगम के कार्यशैली की पोल खोल रही हैं और अपना दुखड़ा स्वयं से बयान कर रही हैं कि — मैं गंदा नाला हूँ,
चुनाव

धनबाद — झरिया के वार्ड संख्या – 35 के अंतर्गत प्योर बोर्रागढ़ में गंदे नाले की बदबूदार खुशबू धनबाद नगर निगम के कार्यशैली की पोल खोल रही हैं और अपना दुखड़ा स्वयं से बयान कर रही हैं कि — मैं गंदा नाला हूँ,

आज का ज्वलंतशील मुद्दा — धनबाद नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाला वार्ड संख्या – 35 प्योर बोर्रागढ़ का यह बजबजाता व बदबू देता गंदा नाला अपनी बेशर्मी का बयान खुद ही कह रहा हैं और लिख रहा हैं इनकी बेशर्मी का आलम तो यह हैं कि स्वयं इस गंदे नाले को ये तक खबर नहीं हैं कि इसकी साफ सफाई कौन करेगा जबकि आप सभी पाठकगण इसी नाले को देखकर नगर निगम के कार्यशाली का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बीतते साल में इन्होने किया काम किया हैं ना कोई विजन और ना ही साफ सफाई सभी कुछ भगवान भरोसे या राम भरोसे हिन्दू होटल यही हैं इनका कार्यकाल जबकि जब इनके बाहरी इलाके में ऐसी कूव्यवस्था की गंध इन्होने मचा रक्खी हैं तो फिर शहरी इलाकों के हाल तो और भी बुरे होंगे जबकि कई बार इनके पदाधिकारीयों से संपर्क करने की कोशिश की जाती हैं और ये लोग मीठा मीठा बोलकर निकल जाते हैं ये हैं इनका साल भर का लेखा जोखा बाकी जनता स्वयं में समझदार हैं

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )