धनबाद के गोविन्दपुर थाना के ए एस आई विक्रम कुमार को धनबाद ए सी बी की विशेष टीम ने 15 हजार रूपये की घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया हैँ वहीँ विक्रम कुमार धनबाद के गोविंदपुर थाना में पोस्टेड थे जबकि दरोगा विक्रम कुमार की गिरफ़्तारी बैंकमोड़ इलाके से की गई हैँ जबकि उनपर इल्जाम है कि गोविंदपुर थाना के कांड में दर्ज एक अभियुक्त को केस में राहत दिलाने के नाम से उसने 50 हजार रुपयों की डिमांड की थी और यह सौदा 15 हजार में हुआ था।वहीँ केस में फंसे अभियुक्त ने दारोगा की शिकायत ए सी बी धनबाद से की और जांचोप्रान्त मामला सही पाया गया, तत्पश्चात ए सी बी ने जाल बिछाया और दरोगा फंस गया ए सी बी ने शिकायत वादी को 15 हजार रुपयों के साथ दारोगा के पास भेजा और जैसे ही दारोगा ने रिश्वत के पैसों को अपने हाथ में लिया, उसे वहां मौजूद ए सी बी की टीम ने दबोच लिया।विक्रम कुमार 2018 बैच के दरोगा हैँ वहीँ अधिकारियों के द्वारा जब दारोगा विक्रम कुमार का हाथ धुलवाया तो पानी का रंग बदल गया और रिश्वत लेने की बात सच हो गई तत्पश्चात धनबाद ए सी बी की टीम दरोगा विक्रम कुमार को अपने साथ लेकर चली गई,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment