Home » धनबाद पुलिस ने नौ अंतराष्ट्रीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया
Uncategorized

धनबाद पुलिस ने नौ अंतराष्ट्रीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, होटल में छापेमारी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

#धनबाद : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, 4 यूपीआई क्यूआर कोड, 2 चेकबुक, पासबुक और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर उन्हें गेमिंग ऐप संचालकों तक पहुंचाने का काम करता था। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जाता था।

इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

संवाददाता —- पंकज कुमार शर्मा

मुख्य संपादक — अरुण कुमार