Home » धनबाद समेत पुरे कोयलाँचल में छठ महापर्व धूमधाम से हुआ संपन्न
Uncategorized

धनबाद समेत पुरे कोयलाँचल में छठ महापर्व धूमधाम से हुआ संपन्न

*कोयलांचल में धूमधाम से मना आस्था का लोकपर्व छठ*

जोड़ापोखर । झरिया कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हुआ। शुक्रवार की सुबह छठ व्रती घाट पहुँच भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। गुरुवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के सभी नदी तथा तालाब छठ घाटों में हजारों श्रद्धालु छठ महापर्व को देखने के लिए भी पहुंचे थे। सुबह अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ नॉर्थ जियलगोरा न. 3 छठ घाट, बागडीगी छठ घाट, डिगवाडीह, झरिया राजा तालाब, मोहलबनी दामोदर छठ घाट, कालीमेला छठ घाट, लक्ष्मी कॉलोनी, जयरामपुर, लोदना, होरलाडीह सहित अन्य नदी तथा तालाब के छठ घाटों के तट पर पहुंची थी। चारों ओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। छठ घाट के अलावा लोगों ने अपने घरों में भी अर्घ्य दिया। चार दिनों के महापर्व की पहले दिन नहाय खाय के साथ शुरुआत हुई और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हुआ।

*नदी तथा तालाब छठ घाटों को सजाया गया*

छठ पूजा समितियों ने छठ घाटों को बेहतर ढंग से सजाया। व्रतियों को घाटों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया था। छठ घाटों के आसपास रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। समिति द्वारा घाटों पर मंच की व्यवस्था की गई थी। व्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए कई चेंजिंग रूम बनाये गये। कई जगहों पर पूरी रात घाट पर रहने की व्यवस्था की गई थी। छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। नौर्थ जियलगोरा न. 3 छठ पूजा समिति सभी छठ वर्तियो तथा श्रद्धालुओ का स्वागत फल देकर किया। वही जियलगोरा ऊपरधौड़ा के युवक ने आये हुए सभी श्रद्धालुओ को चाय नास्ता कराया। समिति द्वारा शाम को खिचड़ी भोग का कार्यक्रम किया गया, जहाँ सभी श्रद्धालु ने लुफ्त उठाया। इस दौरान विनय कुमार पासवान, हरिचरण पासवान, मनोज कुमार, सुरेश पासवान, अविनाश कुमार, दिलीप शर्मा, पुरुषोतम पासवान, रविन्द्र पासवान, प्रेम कुमार, अमरजीत पासवान, अलोक राज, नीरज कुमार, अनिकेत, बिक्की, पंकज कुमार, पिंटू, कमलू कुमार, रवि कुमार, विशाल पासवान, कारण, सागर, अनमोल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment