धनबाद — सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में 101 वर वधु बंधे परिणय सूत्र में,टोटो वाहन से निकली सभी जोड़ों की भव्य बरात, बाराती – सराती बने दर्शक
धनवाद में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा 101 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराया गया है. जिला डेकोरेटर संगठन के अलावे दर्जनों सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज हिंदू ,मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए वहीँ
सामूहिक विवाह को लेकर टोटो वाहन से भव्य बारात निकाली गई जिसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष से आए बाराती व सराती के अलावे तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग जमकर नाचते झूमते हुए बारात में शामिल हुए। जबकि सांसद विधायक के अलावे कई गण्यमान्य लोग इस विवाह समारोह के गवाह बने और वर वधु को आशीर्वाद दिया वहीँ मुख्यमंत्री दाल भात योजना के अंतर्गत सभी बाराती और सराती को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई, वैवाहिक जोड़ों में बंधे सभी वर वधु काफी ख़ुश नजर आए,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment