2 वर्ष के बाद हुआ लोहार विकास मंच का पुनर्गठन
धनबाद : लोहार विकास मंच के तत्वाधान में एक बैठक आहूत की गई जिसका संचालन कमिटी के धीरेंद्र शर्मा ने किया जिसमें की समाज से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई वहीँ इस बैठक में निरसा से आए जिला प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि संगठन से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है और समाज में इस तरह के संगठन होना बहुत ही जरूरी है। जबकि निरसा के जिला संगठन सचिव अमर कुमार ने लोहार संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।वहीँ इस बैठक में कोर कमिटी के द्वारा सर्व सम्मति से लखी शर्मा को धनबाद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और उपाध्यक्ष के लिए ओमकार शर्मा, सचिव पद के लिए नागेंद्र शर्मा, कोषा अध्यक्ष (फाउंडर) के लिए डा.अरविंद विश्वकर्मा, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कर्मकार को मनोनीत किया गया। वहीँ इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष लखी शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द हमारा मंच का विस्तार होगा और हम बोकारो में भी मंच के बैनर तले अपने संगठन का विस्तार जल्द ही करने जा रहे है अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि लोहार विकास मंच की आवश्यकता आज इसलिए पड़ रही है कि हमारा समाज को जानने व पहनने वाला कोई नही था जबकि हमसब इसी लोहार विश्वकर्मा के वंशज है और हमें किसी के द्वारा पहचान की आवश्यकता कदापि भी नहीं थी किन्तु समाज की कुरीतियों की वजह से आज हमारे समाज के लोगों को पहचानने वाला कोई नही हैँ जिस वजह से इस मंच की आवश्यकता आन पड़ी हैँ और हमारा लोहार विकास मंच एक ऐसा ही मंच है जिसके बैनर तले हर वह कार्य को किया जायेगा जो आज तक इस समाज में नही हुआ हैँ वहीँ इस मौके पर अध्यक्ष लखी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा, जिला सचिव नागेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डा. अरविंद विश्वकर्मा, जिला सचिव नगेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी कुंदन विश्वकर्मा, दीपक कर्मकार, धीरेंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा बोकारो से आए प्रवीण कुमार कर्मकार आदि ने भाग लिया और सबों ने एक सुर में लोहार विकास मंच को सबों के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment