धनबाद – आज गोविंदपुर थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता गोविंदपुर के थाना प्रभारी रमाकांत प्रसाद के नेतृत्व में हुई। वहीँ बैठक में सभी लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।जबकि बैठक में निर्णय लिया गया कि मूर्ति विसर्जन 13/10/2024 दिन रविवार को हर हाल में सभी को कर देना है इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी जाहिर अंसारी ने कहा कि पूजा के दिन प्रशासन सेवा के लिए सतर्क रहेगा। सोशल मीडिया के फेक न्यूज को नजरअंदाज करें और प्रशासन को सूचित करें। बैठक में जिला परिषद सोहराब अंसारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी एकता और भाईचारा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। बैठक का संचालन अजय गिरी ने किया ।।बैठक में आस पास के सभी पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा वहीँ प्रशासन के द्वारा उसका समाधान करने को लेकर पूर्ण विश्वास दिया गया. इस बैठक में शांति समिति की ओर से सोहराब अंसारी ,रतिरंजन गिरी , शांतिराम रजवार ,तिलकचंद्र कुंभकार,बिनोद विश्वकर्मा ,निर्मल कुंभकार ,अजय गिरी, बीरेंद्र बमबम साव, एवं समाज के कई गणमान्य लोग व सामाजिक व्यक्ति उपस्थित थे,
संवाददाता – अवधेश कुमार,
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment