बोर्रागढ़ ओपी में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीजे बजाने और अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सड़क मरम्मत, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वॉलंटियर्स को पहचान पत्र देने, हुड़दंगई बाइकर्स पर रोक लगाने और रात में रोशनी की उचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
ओपी प्रभारी ने कहा कि सभी समितियां प्रशासन का सहयोग करें ताकि पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
मौके पर गौतम राम, शशि सिंह, आनंद सिंह, आजाद सिंह, गुड्डू पासा, अरमेंद्र कुमार यादव, गोरेलाल भुइयां, जूमराती मियां, खुशी लाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संवाददाता – श्रीकांत कुमार
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment