Home » दुर्गापूजा को लेकर जोड़ापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
Uncategorized

दुर्गापूजा को लेकर जोड़ापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई

*दुर्गापूजा को लेकर जोड़ापोखर थाना भवन में जान सहयोग समिति का बैठक सम्पन्न*

जोड़ापोखर । दुर्गापूजा तथा दशहरा को लेकर जोड़ापोखर थाना भवन में मंगलवार को जन सहयोग समिति की बैठक की गई। मुख्य अतिथि सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद राउत उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा तथा संचालन किशोर कुमार ने किया। बैठक में जन सहयोग समिति के सदस्य के अलावा भागा, फुसबंगला, जियलगोरा, जामाडोबा, डिगवाडीह, जीतपुर, भूलन बरारी, जोड़ापोखर पूजा कमिटी के सदस्य उपस्थित होकर पूजा के दौरान होने वाले अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ ने कहा कि लोगों से पूजा शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने की अपील किया। बैठक में आए लोगों से दुर्गापूजा के लिए सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत पूजा आयोजन का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त करवाई करेगी। वहीं पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा कमेटी वालेंटियर्स तैनात करें। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने पूजा कमिटी के अध्यक्ष, सचिव तथा सदस्यों का सूची तथा मोबाइल नंबर देने को कहा गया। साथ ही सभी को पूजा लाइसेंस नवीनीकरण करने को कहा गया। उन्होंने कहा की बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल स्थापित नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान झारखण्ड उच्च न्यायालय के आदेशनुसार पूजा पंडाल में या शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। शराब का सेवन नहीं करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र, लाइट की व्यवस्था को रखने का सहित महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार
बनाने सहित अन्य कई जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment