Home » एक फ़िल्मी कहानी पति – पत्नी और वो के चक्कर में पिट गया टी ओ पी हवलदार
Uncategorized

एक फ़िल्मी कहानी पति – पत्नी और वो के चक्कर में पिट गया टी ओ पी हवलदार

एक फ़िल्मी कहानी कि पति-पत्नी और वो के बीच पीट गया हवलदार, टीओपी में पथराव के बाद पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग टीम
धनबाद —– झरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ताकोला टीओपी में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका और पति के बीच हो रही कहासुनी और मारपीट को शांत कराने पहुंचे हवलदार पर ही हमला हो गया और प्रेमी नीतिश ने हवलदार की जमकर पिटाई कर दी जबकि घटना के बाद हालात और बिगड़ गए, जब नीतिश के परिवार और बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष टीओपी पहुंचकर पथराव करने लगे. पथराव से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थिति को संभालने के लिए झरिया इंस्पेक्टर समेत दर्जनों पुलिस बल मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. वहीँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त कर ली.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा से ना दोहराई जा सके
मामले को लेकर हवलदार ललित यादव ने कहा कि दो लड़के आपस में मारपीट कर रहे थे.उन्हें समझाने के लिए गए थे. इसी बीच लड़के ने हमला कर दिया. लड़के के द्वारा टीओपी में तोड़फोड़ भी की गई है. उसने टीओपी की खिड़की और दरवाजा को तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंचती तो उनकी हत्या भी हो सकती थी.जबकि हवलदार के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जाँच में जुट गई हैँ

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment