होली पर्व व ईद शांति पूर्वक बीते इसको लेकर बोर्रागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बोर्रागढ़ थाना परिसर में प्रभारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व व ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में आगामी होली पर्व को शांति पूर्वक एवं सौहार्द पूर्वक मनाने हेतु आपसी सहमती बनी वहीँ इस बैठक में थाना प्रभारी ने क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य , गणमान्य लोग व अन्य उपस्थिति में अपनी – अपनी विचार और सुझाव रखी । जिसमें अवैध शराबबंदी , लहरिया बाइकर्स पर रोक , हुडदंगियों पर अंकुश आदि शामिल थे जबकि थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी को होली व ईद का पर्व शांति पुर्वक मनाने को लेकर भी कहा और किसी को भी क़ानून अपने हाथ में लेने को लेकर भी अपनी बातें कही और होली पर्व व ईद पर्व को लेकर बधाई भी क्षेत्र के निवासियों को दिया इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment