Home » **होली का पावन पर्व रंगीन रूप से मनाये **और ** आपसी भाईचारा का मिशाल पेश करें ** – भूपेंद्र प्रसाद राउत ( डी एस पी, धनबाद )
Uncategorized

**होली का पावन पर्व रंगीन रूप से मनाये **और ** आपसी भाईचारा का मिशाल पेश करें ** – भूपेंद्र प्रसाद राउत ( डी एस पी, धनबाद )

होली का पर्व रंगीन रूप से मनाये और आपसी भाईचारे का मिशाल पेश करें – भूपेंद्र प्रसाद राउत ( डी एस पी, धनबाद )

धनबाद – होली के पर्व को लेकर आज बोर्रागढ़ ओ पी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता बोर्रागढ़ के ओ पी प्रभारी अजित कुमार ने किया वहीँ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद सिंदरी एस डी पी ओ भूपेंद्र प्रसाद राउत मुख्य रूप से उपस्थित हुए वहीँ कार्यक्रम में शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को डी एस पी के समक्ष रक्खा जबकि होली पर्व के मद्देनज़र डी एस पी भूपेंद्र प्रसाद ने अपनी बातों में अवैध शराब विक्रेता को आड़े हाथो लिया और समिति के सभी सदस्यों से निवेदन किया कि अगर क्षेत्र में कहीं भी कोई भी अवैध कार्य कर रहा हो तो आप सब मुझे सूचित करेंगें जिससे कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके वहीँ उन्होंने भजन मण्डली होली में बजे किन्तु डी जे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा इसको लेकर भी सभी को आगाह किया जबकि अभी रमजान का पाक महीना चल रहा हैँ और होली का पर्व भी साथ साथ ही हैँ इसको लेकर भी दोनों समुदायों से अपील किये कि एक दूसरे की भावना को ध्यान में रखकर होली का पर्व मनाये जबकि पुलिस को भी अपनी ओर से पुख्ता इंतजाम करने को लेकर पुलिस टीम को दिशा निर्देश भी दिए वहीँ पुलिस होली खेलती नहीं खेलवाती हैं इसी सम्बोधन के साथ अपनी वाणी को विराम दिए जबकि थाना प्रभारी अजित कुमार ने भी होली पर्व और रमजान पर्व को लेकर बधाई सन्देश दिया और सभी को सही पुर्वक होली मनाने को लेकर आगाह किया जबकि हुड़दंगियों पर अपनी पैनी नजर रखने की बातें भी कहीं एवं किसी को विधि व्यवस्था अपने हाथ में लेने को नहीं कहा अन्यथा पुलिस अपना काम करेगी इस मौके पर डी एस पी भूपेंद्र प्रसाद राउत, ओ पी प्रभारी अजित कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरबिंद सिंह एवं शांति समिति के कई सदस्य उपस्थिति थे

श्रीकांत कुमार ( सहयोगी )

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment