Home » होली महापर्व को लेकर जोड़ापोखर थाना में शांति समिति की बैठक हुई
Uncategorized

होली महापर्व को लेकर जोड़ापोखर थाना में शांति समिति की बैठक हुई

*होली को लेकर जोड़ापोखर थाना में जन सहयोग समिति की बैठक*

जोड़ापोखर । होली पर्व शांतिपूर्ण तथा आपसी भाईचारे के साथ मानाने को लेकर जोड़ापोखर थाना भवन में शनिवार को जन सहयोग समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा तथा संचालन किशोर कुमार ने किया। मुख्य अतिथि झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित हुए। झरिया अंचलाधिकारी ने कहा कि इस बार होली तथा रमजान के दूसरे जुमे की नमाज एक ही दिन है। उन्होंने दोनों समुदाय से अपील किया कि आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। बैठक में होली के दिन शराब का सेवन करने, शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की बात कही गई। प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने जन सहयोग समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मानते हैं। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। बैठक में शमशेर आलम, मृणालकान्त सिंह, अलीम अंसारी, बिरेन्द्र गुप्ता, आरिफ आलम, कुणाल वर्मा, अशोक झा, पिंटू तुरी आदि उपस्थित हुए।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार