*यूथ कॉन्सेप्ट और स्थानीय युवाओं के संयुक्त नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन*
झरिया। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर झरिया-सिंदरी पर नीचे कुल्हि स्थित स्टार प्रिंटिंग प्रेस में झरिया की समाजसेवी संस्था यूथ कॉन्सेप्ट और स्थानीय युवाओं के संयुक्त नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 56 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा किया, इनमे कई महिलाएं भी शामिल रहीं। धनसार स्थित धनबाद ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान झरिया थानेदार शशी रंजन कुमार, ग्रीन लाइफ संस्था के संयोजक सह फिजियोथेरेफिट डॉ मनोज सिंह, समाजसेवी अभिनासी सिंह, बस्ताकोला जीवन संस्थान डॉ एके सिंह सहित कई लोगों ने शिविर में पहुँच रक्तदान कर रहे लोगों की हौसला अफजाई की। साथ ही रक्तादाताओं मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मनित किया। वहीं शिविर के मुख्य आयोजनकर्ता यूथ कॉन्सेप्ट को संयोजक अख़लाक़ अहमद ने बताया कि इस वर्ष मुहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिन मान्या जा रहा है। कहा कि मुहम्मद साहब ने पुरे विश्व को मानवता का सन्देश दिया। वे धर्म और जाति से ऊपर उठाकर समाजिक कुरीतियों का विरोध किया। पिछले पांच वर्ष से हम सभी रक्तदान शिविर कर आयोजित कर उसी मानवता के सन्देश को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि मुहम्मद साहब के बताये रस्ते पर चलकर ही पुरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। मौके पर धनबाद ब्लड बैंक के मो शसशाद, सेताली कुमारी, चितरंजन पासवान के अलावे मो इक़बाल, मो अशफाक, मनुव्वर सोलंकी, रईस रजा, मो नसीम, शाहबाज आलम, सरफराज आलम, मनुव्वर मिर्जा, अरबाज शाह, शुभम कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
संवाददाता – शमीम हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment