31 मार्च 2025 को सांप्रदायिक सौहार्द बनाने हेतु ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के तत्वाधान पर आज झरिया विधानसभा अंतर्गत फुसबंगला जावेद टायर दुकान के प्रांगण में किया गया वहीँ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शाहनवाज आलम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह,मदन राम,राजेश कुमार, और समरेंद्र पासवान उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सदरे आलम तथा संचालन महफूज आलम ने किया इस कार्यक्रम के आरंभ में सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद का मुबारकबाद देते हुए व सवैया खिलाकर मुंह मीठा किया और कई प्रबुद्ध लोगों ने अपनी अपनी बातों को रक्खा कार्यक्रम में मुख्य रूप से कई समाजसेवी व प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए,
ईद मिलन का समारोह आम आदमी पार्टी के द्वारा किया गया











Add Comment