आज झरिया के कतरास मोड़ स्थित विधायक कार्यालय में झरिया क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति बहाल करने के उद्देश से माननीय झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक हुई।वहीँ बैठक में जामाडोबा जल संयंत्र को डेडीकेटेड फीडर से सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं होने तथा पाइप लाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति में हो रही समस्या से माननीय विधायक को झामडा अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया वहीँ झरिया विधायक ने विद्युत अधीक्षण अभियंता सविनेंद्र कश्यप से दूरभाष पर बात कर जल संयंत्र को सुचारू विद्युत बहाल करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पाइपलाइन में लीकेज को सुधार करने, वाल्व ऑपरेटर को समय पर सप्लाई करने तथा सुचारू जलापूर्ति हेतु निर्देशित किया।जबकि इस
बैठक में विधायक प्रतिनिधि के डी पाण्डेय, झमाडा के एसडीओ कौशलेश यादव, कनीय अभियंता आशुतोष राणा आदि उपस्थित थे।
मुख्य संपादक – ( अरुण कुमार )












Add Comment