Home » जामाडोबा ब्राइट स्कूल के परिसर में ह्रदय जाँच रोग शिविर का आयोजन किया गया
Uncategorized

जामाडोबा ब्राइट स्कूल के परिसर में ह्रदय जाँच रोग शिविर का आयोजन किया गया

*जामाडोबा ब्राइट स्कूल परिसर में हृदय रोग जांच शिविर का किया गया आयोजन*

जोड़ापोखर । फलाहुल मुस्लिम कमेटी के सहयोग से जगन्नाथ गुप्ता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (जिमस) हॉस्पिटल कोलकाता के द्वारा जामाडोबा स्थित ब्राइट स्कूल परिसर में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। हृदय रोग जाँच शिवर में कुल 150 मरीजों की जाँच की गई। इस हॉस्पिटल का उद्देश्य कम उम्र में हृदयघात के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों जागरूक करना है, ताकि समय रहते ही ह्रदय रोग का पता चल सके तथा समुचित इलाज किया जा सके। शिविर में वृद्धों के अलावा युवा भी बड़ी संख्या में जांच करवाने पहुंचे। जांच कर रहे डॉक्टर जयदीप दास गुप्ता ने कहा कि हृदय रोग का मामला पुरे देश में प्रत्येक दिन बढ़ता जा रहा है। कम उम्र के लोग भी हृदयघात के शिकार हो रहे है, जो और भी गंभीर है। इस तरह के शिविर लगने से आम लोगों को काफी फायदा होता है। जांच करवाने से समय रहते गंभीर बीमारी का पता चल जाता है। हृदयघात बीमारी से सम्बंधित पूरी जाँच की गई ताकि हृदय रोग बीमारी का पता चल सके। उन्होने कहा की आज के शिविर में कुल 30 मरीज़ को हृदय रोग जैसी बीमारी का पता चला है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया ताकि बेहतर इलाज हो सके। इस दौरान समाजसेवी आरिफ सिद्दीकी ने कहा की इस तरह का कैंप हमेशा लगाने की जरुरत है ताकि गरीब एवं आर्थिक स्थिति से कमज़ोर लोगो बीमारी का पता लग सके। इस प्रकार के शिविर आम लोगों के लिए वरदान हैं। मौके पर मो सादिक, अली विक्रम दत, अभिजित नंदे, मो अकरम, आरिफ सिदिकी, मो मुनाजिर, मो सादाब, मो महफूज़ आलम, आफताब अंसारी, मो सहबाज़ अंसारी, इमरान आलम उपेंद्र आदि उपस्थित थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment